एक बच्चा राष्ट्र की धरोहर होता है। राष्ट्र का विकास बच्चे के मानसिक व बौद्धिक विकास पर निर्भर करता है। हमारे विद्यालय में छात्र/छात्राओं के बौद्धिक,मानसिक व शारीरिक विकास आदि जैसे सभी विषयों पर गहनता से कार्य किया जाता है,जिससे भविष्य में बच्चा इस देश के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकें। उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान तथा साथ में समाज में भागीदारी कैसे सुनिश्चित हो, वह एक अच्छा नागरिक किस प्रकार बने और समाज के सभी क्षेत्रों में अपना योगदान किस प्रकार दे,यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है।
